शाहपुर: सारनू पुहाड़ा फोरलेन ब्रिज से गिरने से रेहलू निवासी व्यक्ति की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

देर रात हुआ हादसा, भरमौर से लौटते समय रास्ता भटकने के बाद हुआ दुर्घटनाग्रस्त

शाहपुर – नीतिश पठानियाँ 

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत पड़ते सारनू पुहाड़ा फोरलेन ब्रिज से गिरने के कारण रेहलू पंचायत के एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब 12:30 बजे का बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान पवन कुमार (पुत्र निपू राम), निवासी गांव किला, पंचायत रेहलू, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुमार भरमौर गए हुए थे और बुधवार रात वहां से वापस लौट रहे थे। उन्हें शाहपुर उतरना था, लेकिन रात के समय सही स्थान का पता नहीं चलने के कारण वे सारनू पुहाड़ा फोरलेन ब्रिज के पास उतर गए।

बताया जा रहा है कि वहां से वे पैदल शाहपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान देर रात फोरलेन ब्रिज से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों की तलाश और शव बरामद

उधर शाहपुर बाजार में उनका बेटा पिता के आने का इंतजार कर रहा था। काफी देर तक संपर्क न होने और फोन बंद आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

पूरी रात खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुवार सुबह परिजनों को ब्रिज के नीचे पवन कुमार का शव मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

“इस दुखद घटना से रेहलू पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।”ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...