कांग्रेस का आरोप: 12 वर्षों में देश को मिली महंगाई और बेरोजगारी की मार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में महंगाई और बेरोजगारी ही बढ़ी है।

प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर किये जा रहें आयोजन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनावों में मोदी ने जो भी वादे देश के लोगों से किये थे वह कोई भी पूरा नही हुआ।

उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के लोगों को गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने का वादा किया था,जो आज 1100 रुपए में मिल रहा है। पेट्रोल व डीजल के बढ़ते मूल्यों ने तो आज लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है।

विनय कुमार ने कहा कि मोदी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा बेरोजगार युवाओं से किया था,वह भी धरा का धरा रहा गया है। अगर मोदी अपना यह वादा पूरा कर देते तो आज 24 करोड़ युवाओं को रोजगार के लिये नही भटकना पड़ता।

विनय कुमार ने कहा कि मोदी ने प्रदेश के सेब बागवानों से भी उनके हितों की रक्षा का वादा किया था। वह भी पूरा नही हुआ। आज प्रदेश में सेब की आर्थिकी पर संकट के बादल छा रहें है। विदेशी सेब पर आयात शुल्क कम कर देश में पैदा होने वाले सेब को बाजार में भारी स्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। आज उसकी लागत का पूरा मूल्य भी सेब बागवानों को नही मिल रहा है।

विनय कुमार ने कहा है कि आज केंद्र की मोदी सरकार देश में निजीकरण को बढ़वा दे रही है। अपने औद्योगिक घराने के मित्रों को सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों को औने पौने दामों में बेचा जा रहा है।

विनय कुमार ने कहा है कि इन 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोकतंत्र को कमजोर करने,संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने व जांच एंजेसियों का खुल कर दुरुपयोग किया है,जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...