गर्ल्स स्कूल में राशि बनी मिस फेयरवैल, प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों ने सभी छात्राओं को दी शुभकामनाएं

--Advertisement--

प्रधानाचार्य पूनम चौहान और अन्य शिक्षकों ने सभी छात्राओं को दी शुभकामनाएं

हमीरपुर 17 फरवरी – हिमखबर डेस्क

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में शनिवार को बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस समारोह में राशि को मिस फेयरवैल चुना गया। इसके अलावा नताशा को मिस ब्यूटी, सुहानी को मिस आलराउंडर, अंकिता को मिस कॉस्टयूम और यशिका को मिस पर्सनेल्टी घोषित किया गया।

इस अवसर पर सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने कहा कि बारहवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी अपने जीवन के एक बहुत ही महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश करते हैं। यहीं से उनके भविष्य की दिशा तय होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय की ये सभी छात्राएं जीवन में अच्छे मुकाम हासिल करेंगी।

इस मौके पर पाठशाला के अन्य शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनके सफल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...