राम कुमार ने विकासात्मक बजट के लिए मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने आज विधानसभा में पेश हुए बजट की सराहना करते हुए कहा कि इस बजट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बराटीवाला-नालागढ़ के लिए कई सौगातें दी है। इससे प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को व्यापक स्तर पर लाभ होगा।

राम कुमार ने कहा कि बजट में इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में की गई बढ़ौतरी को वापिस लेकर मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों की मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में उद्योग जगत के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन व निवेश नीति, 2024, स्टार्ट-अप नीति आने से और अधिक उद्योग स्थापित होंगे।

उन्होंने कहा कि शीतलपुर से जगातखाना तक 70 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले मार्ग से क्षेत्र के लगभग 15 गांव लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि यह मार्ग मेडिकल डिवाइज पार्क से जुड़ेगा और पूरे क्षेत्र के लिए सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि शीलतपुर-जगातखाना मार्ग चण्डीगढ़ मार्ग को नवांनगर से भी जोड़ेगा।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि बजट में औद्योगिक क्षेत्र के लिए अग्निश्मन सेवाओं के लिए अलग मापदण्ड निर्धारित होंगे ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी के समय जानो-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो। औद्योगिक क्षेत्र के दृष्टिगत अग्निश्मन के लिए अलग-अलग एस.ओ.पी निर्धारित होगी।

राम कुमार ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ व दून क्षेत्र की जनता की ओर से विकासात्मक बजट के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...