पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की न्याय यात्रा द्वारा पुर्व सैनिक कल्याण व मांगों के समाधान हेतु ज्ञापन

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

भारत के लाखों पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं द्वारा लम्बे समय से छटे व सातवें वेतन आयोग में जो फिटमेंट फैक्टर लगाया उससे सैनिकों के वेतन बहुत विसंगतियां होने पर पैन्शन वेतन बहुत फर्क आया पैन्शन कम हो गई पैन्शन बढ़ने के बजाय घट गई केन्द्र सरकार से हम लगातार यह पैन्शन विसंगतियों को ठीक करने मांग व

वन रैंक वन पेंशन, युद्ध विधवा पेंशन, पारिवारिक पेंशन, विकलांगता पेंशन, समान मिलिट्री पे व अन्य परिलाभों में विसंगतियों के समाधान के लिए केंद्र सरकार से गुहार लगायी जा रही है परन्तु केन्द्र सरकार हमारी मांग पर कोई गौर नहीं कर रही जिससे वैटरन सैनिकों भारी रोष है और आहत हुए हैं।

विगत में माननीय राष्ट्रपति जी, माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय रक्षामंत्री जी को उपरोक्त मांगों के समाधान के लिए विस्तृत विवरण के साथ माननीय सांसदों व अन्य माध्यमों से भी ज्ञापन प्रेषित करवाए गए हैं सरकार द्वारा लम्बे समय से संज्ञान नहीं लिए जाने के कारण पूर्व सैनिक वर्ग में भारी निराशा की भावना है।

पूर्व सैनिकों के प्रति केंद्र सरकार के उपेक्षित व् उदासीन रवैये के कारण विवश हो कर दिनांक 11 से 18 फरवरी 2024 तक पूर्व सैनिकों के सबसे बड़े मंच “दिग्गज वीरांगना महासंघ के आह्वान पर पूरे देश में अनुशासित रूप से एक “पूर्व सैनिक न्याय यात्रा का आयोजन भी चल रहा है !

माननीय से प्रार्थना है कि केंद्र सरकार द्वारा एक तीन रिटायर्ड न्यायाधीशों की कमिटी के गठन की अनुशंसा के साथ मांगों के विश्लेषण/सिफारिश हेतु पूर्व सैनिकों के सबसे बड़े मंच “दिग्गज वीरांगना महासंघ” के प्रतिनिधियों से वार्ता कर समाधान का रास्ता सुनिश्चित करवा कर राहत प्रदान करें लाखों पूर्व सैनिक और वीरांगनाएँ आपके अति आभारी रहेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी प्रदेशाध्यक्ष प्रेमी देवी शास्त्री, शहीद अंकेश भारद्वाज के माता कश्मीरी देवी पिता वैटरन बांचा राम भारद्वाज, कमला देवी,संतोष कुमारी, सुबेदार सीताराम, सुबेदार मेजर संजीव कुमार, सुबेदार बच्चन सिंह चंदेल सुबेदार सागर सिंह चंदेल सुबेदार रणजीत सिंह सुबेदार रामलाल, सुबेदार नानक चंद,सुबेदार सुभाष चंद्र, सुबेदार मेजर विपन कुमार, सुबेदार रतन लाल हवलदार चमेल सिंह प्रकाश चंद चौहान, सुबेदार, सुबेदार रमेश चंद, सुबेदार प्रवीण कुमार जिले के सैनिकों बढ़चढ़कर भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...