बलद्वाडा में संत शिरोमणि रविदास जंयती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

--Advertisement--

बल्दवाड़ा – अजय सूर्या

संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें महात्मा सुरेन्द्रदास आल इंडिया आदि धर्म अध्यक्ष ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत और बता दें संत रविदास जयंती की तैयारियां शुरू होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में सुरेन्द्रदास ने संत रविदास की शिक्षाओं को प्रवचनों के माध्यम से बताया इस अवसर पर बलद्वाडा रविदास कमेटी ने इस कार्यक्रम को हषोल्लास से मनाया और एक विशाल भव्य नगर कीर्तन बलद्वाडा – सरकाघाट तक निकाला। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और नगर कीर्तन के माध्यम से रविदास जी की शिक्षाओं का गुनगान भजनों द्वारा किया गया।

वहीं महात्मा सुरेन्द्रदास ने बताया कि मन चंगा तो कठौती में गंगा’ की सीख देने वाले संत रविदास महान संत, दर्शनशास्त्री, कवि और समाज सुधारक संत रविदास धर्म के नाम पर प्रचलित अंधविश्वास, आडंबर और कर्मकांड के विरोधी थे उन्होंने कहा कि हमेशा संत रविदास जी ने आचरण की पवित्रता पर विशेष बल दिया।

वही पौंटा में समाजसेवी शशि शर्मा ने नगर कीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालुओं को चाय व मिठाईयों की सेवा की इसके साथ नवाही में भी रविदास सभा सदस्य प्रेम कुमार सहित अनेक भक्तों ने हलवे प्रसाद का आयोजन किया। उन्होंने भी संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि इन संतों की वजह से ही मानवता कायम है जिससे अध्यात्म की ओर लोगों का विश्वास बना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...