हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की हरचाकिया शाखा ने शहीद के पिता को सौपी 2 लाख की बीमा राशि

--Advertisement--

शाहपुर – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा हारचकियाँ ने खाता धारक शहीद विजय कुमार पुत्र सागर सिंह निवासी गाँव परगोड़ के मरणोपरांत उनके पिता सागर सिंह को 2 लाख रूपये की बीमा राशि का चैक प्रदान किया I

शाखा प्रबंधक गौरव शर्मा ने बताया कि शहीद विजय कुमार ने ग्रामीण बैंक शाखा हारचकियाँ में बचत खाता खोला था। जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख का बीमा करवाया था।  शहीद विजय कुमार बीएसएफ में कार्यरत थे और उनकी तैनाती मेघालय में थी I

विजय कुमार पर 9 अगस्त को ड्यूटी के समय एक हाथी ने हमला किया और वो वीरगति को प्राप्त हो गये I जैसे ही शाखा हरचाकिया को इस बारे में पता चला तो ग्रामीण बैंक अधिकारियों ने तुरंत ही करवाई करते हुए 2 लाख की बीमा राशि उनके पिता सागर सिंह को दिलवाई I

शाखा प्रबंधक ने खाता धारकों से निवेदन किया है कि सभी खाता धारक अपने बचत खाते में सरकार द्वारा चलाई गई एवं ग्रामीण बैंक द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा योजनाये जैसे की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना अवश्य करवाये I

ये रहे उपस्थित

मौके पर शाखा प्रबंधक  गौरव शर्मा, सहायक प्रबंधक  राकेश कुमार और कार्यालय सहायक  चंचल सिंह मौजूद थे I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...