शास्त्री भर्ती के नए नियमों का विरोध कर सरकार को गुमराह कर रहे कुछ लोग

--Advertisement--

बीएड पास बेरोजगार शास्त्री संघ इकाई काँगड़ा ने किया नए नियमों का समर्थन, कहा भ्रांतियां फैलाने वाले संघों पर कार्रवाई करे सरकार

शाहपुर – कोहली

हिमाचल सरकार ने शास्त्री अध्यापकों के 194 पदों की बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार सरकार ने एनसीटीई के तहत शास्त्री भर्ती नियमों में बदलाव कर दिया है, जिससे अब शास्त्री भर्ती में बीएड की अनिवार्यता लागू हो गई है।

साथ ही साथ बीए संस्कृत और एमए संस्कृत पास अभ्यर्थी भी इस बार शास्त्री भर्ती में शामिल किए गए हैं। किंतु कुछ संघ प्रमुख भर्ती नियमों के बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं जो निंदनीय है। यह बात बीएड पास बेरोजगार शास्त्री संघ ने रविवार को जारी बयान में कही।

संघ ने कहा है कि कुछ महाविद्यालयों के आचार्य, बच्चों को शिक्षा देने के बजाय सरकार और नए भर्ती नियमों के विरुद्ध छात्रों को भड़काते हुए नज़र आ रहे हैं तथा सरकार को गुमराह कर रहे हैं । पहले टीजीटी की मांग कर रहे थे और अब शास्त्री के आधार पर भर्ती चाहिए।

सरकार ने एनसीटीई की गाइडलाइन को जारी कर दिया है, 2022 में माननीय हाईकोर्ट के सरकार को आदेश भी है कि बीएड अनिवार्य की जाए। जिसका बीएड पास बेरोजगार शास्त्री संघ स्वागत करता है। और सरकार के इस कदम की सराहना करता है।

संघ सदस्य आचार्य अमित शर्मा, अभिषेक, अनीश, रिशु शर्मा, नंद किशोर, मनीता शर्मा, पीयूष शर्मा, कण्व शर्मा, संजीव शर्मा, शिव ठाकुर, नीतीश पठानिया, अरुण, विवेक,अंशुल, आदि ने सरकार से यह आग्रह किया है कि शास्त्री भर्ती नए नियमों के तहत ही होनी चाहिए। साथ ही भ्रांतियां फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...