राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल में 98वे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम

--Advertisement--

कंडाघाट – आरपी ठाकुर

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल में 98 वा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

विद्यालय के छात्रों द्वारा हिमाचल नाटी, ग्रुप सॉन्ग, घूमर डांस व सोलो सोंग सहित कई प्रस्तुतियां देकर सभागार में बैठे लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस समारोह में मुख्य अतिथि एयर मार्शल डॉ संजीव कपूर थे राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल के प्रधानाचार्य वी .के गंगूवाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन ने कहा की बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। यह स्कूल बहुत पुराना है। इस स्कूल के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उसके तुरंत बाद उन्होंने स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया। खेलों में उज्जैन सदन ने सर्वश्रेष्ठ ट्रॉफी जीती। इस मौके पर शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ उपस्थित था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा: अमरनाथ यात्रा पर जा रही बस के फेल हुए ब्रेक, 49 श्रद्धालु थे सवार…ड्राइवर ने ऐसे टाला बड़ा हादसा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के देहरा में मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503...

कालाअम्ब के गत्ता उद्योग में भड़की भीषण आग, करोड़ों रुपए के नुक्सान की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में गुरुवार...

ससुर की घिनौनी करतूत, बहू को भेजे अश्लील मैसेज व वीडियो…छेड़छाड़ भी की; मामला दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक विवाहित महिला...