कालाअम्ब के गत्ता उद्योग में भड़की भीषण आग, करोड़ों रुपए के नुक्सान की आशंका

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गत्ते के डिब्बे (कार्टन) बनाने वाले एक उद्योग में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप धारण किया कि देखते ही देखते पूरा उद्योग लपटों से घिर गया।

इस खौफनाक मंजर को देखकर पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया और दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाए। आग आसपास के उद्योगों तक न फैले और कोई बड़ी जनहानि न हो, इसके लिए आसपास के सभी उद्योगों को तुरंत खाली करवाकर काम बंद करवा दिया गया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबि उक्त उद्योग में गत्ते के डिब्बे बनाने का काम होता था। उद्योग के अंदर भारी मात्रा में कच्चा माल, तैयार डिब्बे (कार्टन) और महंगी मशीनरी रखी हुई थी, जो आग की पूरी तरह चपेट में आ गई। आग इतनी भयंकर थी कि इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा है और अंदर रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग तुरंत हरकत में आए। कालाअम्ब के अलावा हरियाणा के नारायणगढ़ और नाहन से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए लगातार पानी की बौछारें कीं, ताकि आग को अन्य उद्योगों तक फैलने से रोका जा सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया और राहत-बचाव कार्य में पूरा सहयोग किया।

PunjabKesari

इस घटना में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि किसी भी कर्मचारी या व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए। फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुरूआती जांच में आग लगने की वजह बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होना मानी जा रही है।

हालांकि, असली कारणों की पुष्टि और नुक्सान का सटीक आकलन आग पूरी तरह बुझने और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। अंदेशा जताया जा रहा है कि इस घटना में उद्योगपति को करोड़ों रुपए का भारी आर्थिक नुक्सान हुआ है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...