शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र से एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। अब यहां के युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां के विशेष प्रयासों से राजकीय महाविद्यालय शाहपुर को आगामी शैक्षणिक सत्र से बी.वॉक. हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म पाठ्यक्रम की बड़ी सौगात मिली है।

इस दूरदर्शी पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके ही क्षेत्र में आधुनिक और कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध करवाना है। हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म आज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ता हुआ उद्योग है।

ऐसे में इस रोजगारपरक कोर्स के शुरू होने से शाहपुर और इसके आसपास के युवाओं के लिए होटल प्रबंधन और पर्यटन क्षेत्र में बेहतरीन करियर बनाने की राह बेहद आसान हो जाएगी।

इस नए और आधुनिक पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से होटल प्रबंधन, पर्यटन उद्योग, ट्रैवल एवं टूर ऑप्रेशन, ग्राहक सेवा और इवैंट मैनेजमैंट जैसी बारीकियां सिखाई जाएंगी।

इस प्रशिक्षण से क्षेत्र के युवाओं के लिए न सिर्फ सम्मानजनक रोजगार के रास्ते खुलेंगे, बल्कि वे स्वरोजगार अपनाकर वैश्विक स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकेंगे।

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह के बोल 

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने इस उपलब्धि पर जानकारी देते हुए बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से ही कॉलेज में इस नए पाठ्यक्रम की नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह कोर्स शाहपुर क्षेत्र के विकास और यहां के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और उनके अभिभावकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि वे विधायक केवल पठानिया के प्रयासों से शुरू की गई इस रोजगारपरक और आधुनिक शिक्षा का भरपूर लाभ उठाएं और अपना भविष्य संवारने के लिए इस कोर्स में अधिक से अधिक संख्या में दाखिला लें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...