सेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार 6 व 7 जुलाई को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज़ लिमिटेड द्वारा सेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 12वीं से स्नातक तक के पुरुष अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपए से 25,000 रुपए प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है।

इनका कार्यस्थल मण्डी रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो व नवीनतम बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उप रोजगार कार्यालय, सुन्दरनगर में 06 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे तथा जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी में 07 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी के पास दोपहिया वाहन एवं वैध दोपहिया वाहन लाईसेंस होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

अधिक जानकरी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी के दूरभाष 01905-235508 अथवा कम्पनी प्रतिनिधि से मोबाइल नंबर 94591-43074 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...