रियूंद पुल खोलने के आदेश बेअसर, मौके पर NHAI ने खड़े किए हाथ; जाम में फंसे लोग

--Advertisement--

रियूंद पुल खोलने के आदेशों के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली, मौके पर NHAI ने हाथ खड़े कर दिए, जिससे जाम में फंसे लोगों की परेशानी बढ़ गई।

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

शरद नवरात्रों में बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए रियूंद पुल को दो दिन के लिए छोटे निजी वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की बात कही गई थी, लेकिन सोमवार को मौके पर NHAI ने पुल खोलने से मना कर दिया। इसके चलते पुल के आस पास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बता दें कि डीएसपी कांगड़ा राजेश कुमार ने नवरात्रों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सोमवार सुबह 9 बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक रियूंद पुल को छोटे निजी वाहनों के लिए खोलने की बात कही थी।

डीएसपी के अनुसार, एनएचएआई से सहमति बनने के बाद ही पुल खोलने के आदेश दिए गए थे। हालांकि, सोमवार को जब वाहन चालक पुल से गुजरने की उम्मीद लेकर पहुंचे, तो मौके पर एनएचएआई ने पुल खोलने से मना कर दिया। इस स्थिति ने यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के बीच तालमेल की कमी को उजागर कर दिया।

अब सवाल यह है कि जब डीएसपी के अनुसार एनएचएआई की सहमति के बाद पुल खोलने के आदेश दिए गए थे, तो मौके पर पुल खोलने से मना क्यों किया गया? विभागों के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा आखिर आम जनता क्यों भुगते ?

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related