मेहर सिंह सचिवालय में सुपरिटेंडेंट कॉन्फिडेंशियल ब्रांच में तैनात था। मूल रूप से सुंदरनगर जिला मंडी का रहने वाला था।
शिमला – नितिश पठानियां
राजधानी शिमला में एक सरकारी कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक शिमला रेलवे स्टेशन व भलकू संग्रहालय के बीच में रेलवे ट्रैक से नीचे रेलिंग पर एक व्यक्ति फंदा से लटका पाया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। व्यक्ति की पहचान मेहर सिंह के तौर पर हुई है। मेहर सिंह सचिवालय में सुपरिटेंडेंट कॉन्फिडेंशियल ब्रांच में तैनात था।
जिसकी उम्र 47 वर्ष थी तथा यह शिमला में नाभा सरकारी आवास ब्लॉक एस, टाइप 2 सेट नंबर 154 में परिवार सहित रहता था। मेहर सिंह मूल रूप से सुंदरनगर जिला मंडी का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह शिमला रेलवे स्टेशन व भल्कू म्यूजियम के बीच में रेलवे ट्रैक से नीचे रेलिंग पर शव लटका मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की। शिमला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
यह भी आशंका जाहिर की जा रही है कि मृतक हिमाचल में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले से जुड़ा था। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आत्महत्या के क्या कारण रहे हैं। बहरहाल क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और हर कोई कर्मचारी की आत्महत्या को लेकर नए नए कयास लगा रहा है।

