सडक़ के बीच पलटी हैंडपप लगाने वाली मशीन, गाड़ी को पास देते वक्त हादसा

--Advertisement--

सडक़ के बीच पलटी हैंडपप लगाने वाली मशीन, गाड़ी को पास देते वक्त हादसा

हमीरपुर – ज्योति पठानियां

ग्राम पंचायत मझोग सुलतानी में सुबह के समय पंचायत घर के समीप हेडपंप लगाने वाली गाड़ी अचानक पलट गई। शनिवार को सुबह के समय हैंडपंप लगाने बाली गाड़ी पंचायत घर के समीप चढ़ाई में दूसरी ओर से आ रही गाड़ी को पास देते समय ही गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक़ पर ही पलट गई।

चालक से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। सडक़ के बीच गाड़ी के पलट जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ। गाड़ी के पलटने से साथ ही सडक़ किनारे खड़े दोपाहिया वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। गऩीमत यही रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

दोपहिया वाहन को हुए नुकसान की भरपाई का जिम्मा संबंधित वाहन मालिक ने उठाया है। बताया जाता है कि किसी अन्य वाहन को पास देने के चक्कर में यह हादसा पेश आया है। हादसा होने के बाद मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया, जिस कारण स्कूली बसों को आवाजाही करने में परेशानी हुई और छात्र देरी से स्कूल पहुंचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...