प्रधानमंत्री, अमित शाह की मौजूदगी में देर रात तक चली भाजपा की केंद्रीय मैराथन बैठक, इस दिन घोषित होंगे टिकट

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की मैराथन बैठक देर रात तक चली।

इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मोदी-शाह ने एक-एक सीट पर मंत्रणा की।

एंटी इनकमबेंसी की वजह से तीन मंत्रियों और एक दर्जन विधायकों के टिकटों पर तलवार लटक गई है, जबकि दो मंत्रियों के विधानसभा हलके बदले जाने पर भी चर्चा हुई है। केंद्रीय चुनाव समिति ने देर रात तक सभी टिकटों पर फैसला ले लिया।

अब भाजपा बुधवार सुबह तक सभी 68 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।

इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सर्वानंद सोनोवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई प्रादेशिक नेता मौजूद हुए।

इस बैठक में प्रदेश चुनाव समिति की ही दो चरणों में हुई बैठकों पर मंथन किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...