प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही कांग्रेस में कलह, टिकट न मिलने पर आदित्य विक्रम सिंह ने छोड़ी पार्टी

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद पार्टी में कलह का माहौल पैदा हो गया है।

टिकट आबंटन के बाद बंजार विधानसभा से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री कर्ण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।

आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस पार्टी के हिमाचल प्रदेश सचिव पद और सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पद से इस्तीफा दिया है।

उन्होंने अपना इस्तीफा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नाम लिखा है और इसकी प्रति राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को भी भेजी है। हालांकि उन्होंने अपनी आगामी रणनीति के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

बता दें कि कांग्रेस ने बंजार से खीमी राम को टिकट दिया है, जिसके बाद आदित्य विक्रम सिंह ने यह कदम उठाया है।

वहीं झंडूता से विवेक कुमार टिकट दिए जाने के बाद वीरू राम ने भी बगावती सुर छेड़ दिए हैं।

इसी तरह सिराज से चेतराम ठाकुर को टिकट दिए जने पर विजयपाल सिंह ने अपनी प्रोफाइल पर काली पट्टी लगाकर विरोध जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...