राजा का तालाब में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

--Advertisement--

Image

फतेहपुर – अनिल शर्मा

जिला पुलिस नूरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत तलाड़ा के एक युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान सन्नी (30) पुत्र जसपाल सिंह के रूप में हुई है।

सन्नी की राजा का तालाब बाजार में मोबाइल रिपेयर व साइबर कैफे की दुकान थी। युवक दुकान बंद कर बाइक पर लौट रहा था तो कुछ दूरी पर बाइक पर नियंत्रण खोने से शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को पठानकोट स्थित अमनदीप अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

रैहन पुलिस ने शव व बाइक को कब्जे में ले लिया। एएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...