कांगड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान वाल्मिकी प्रकट उत्सव

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

वाल्मीकि सभा कांगड़ा के प्रधान किरण कुमार सहोंत्रा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव बड़ी ही धूमधाम से कांगड़ा शहर में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आठ अक्टूबर को अखंड रामायण पाठ से हुआ। तत्पश्चात शाम चार बजे से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे प्रशासनिक अधिकारी एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा, डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान, एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, एसएचओ कांगड़ा, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, अजय वर्मा, नगर परिषद कांगड़ा अध्यक्षा रेणु शर्मा, उपाध्यक्षा राज कुमारी, पार्षद सुमन वर्मा, पार्षद अशोक शर्मा, पार्षद सौरभ चौधरी, पार्षद प्रेम सागर, मनोनीत पार्षद सुरेश छेछा, विद्यासागर, कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार व सफाई निरीक्षक रमाकांत सहित शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने शोभा यात्रा में भाग लिया।

अगले दिन भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर झंडा रसम वेद प्रकाश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष ब्राह्मण कल्याण सभा द्वारा पूरी की गई। उसके उपरांत पूर्णाहुति डालकर अखंड रामायण पाठ संपन्न हुआ।

रामायण पाठ के बाद कवि सम्मेलन किया गया। जिसमें सतपाल गिरत बंसी व उनकी टीम द्वारा भगवान बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान दोपहर को भंडारे का आयोजन भी हुआ।

सायं 6:00 बजे से भजन संध्या आरंभ की गई। जिसमें मास्टर सलीम के छोटे भाई पंजाब के सुप्रसिद्ध गायक पेजी शाह कोटि, हिमाचल की आवाज कुमार साहिल, सोनम चौधरी, सौरभ शर्मा, सुनील सूफी, खुशी व राम रतन चौधरी द्वारा भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव की अंतिम संध्या पर अपनी आवाज से बेहतरीन भजन गाए गए।

मंच का संचालन एंकर संदीप चौधरी ने किया। भजन संध्या पर बतौर विशेष अतिथि एसीपी बद्री, एसडीम कांगड़ा नवीन तंवर, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, अजय वर्मा, रेनू शर्मा अध्यक्षा नगर परिषद कांगड़ा, राजकुमारी उपाध्यक्षा नगर परिषद कांगड़ा, सुमन वर्मा पार्षद, अशोक शर्मा पार्षद, सौरभ चौधरी पार्षद, कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, सफाई निरीक्षक रमाकांत, महिला मंडल प्रधान महंत रोजा राणा व वाल्मीकि यूथ क्लब समेत कई लोग उपस्थित रहे।

वाल्मीकि सभा कांगड़ा के प्रधान किरण कुमार सहोंत्रा ने सभी लोगो का कार्यक्रम में शामिल होने पर धन्यवाद दिया व हर वर्ष वाल्मिकी प्रकट उत्सव पर बेहतरीन कार्यक्रम करवाने की बात भी कही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...