कंगना रनौत और सीएम जयराम ठाकुर की मुलाकात से हिमाचल में सियासी उफान, चुनाव लड़ेंगी बालीवुड क्‍वीन?

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश की सियासत में मंगलवार सुबह बड़ा सियासी उफान आया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह अचानक बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के घर सिमसा पहुंच गए। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद रहे।

उन्होंने कंगना रनौत के साथ भेंट की। आधा घंटा से ज्‍यादा दोनों के बीच मंत्रणा हुई है। इस मुलाकात के दौरान क्‍या बातचीत हुई, इस बारे में कुछ सामने नहीं आ पाया है। लेकिन चुनावी बेला में इस मुलाकात को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

कंगना रनौत सुकून के पल बिताने मनाली पहुंची हैं। कंगना ने मनाली के सिमसा में अपना आशियाना बनाया हुआ है जिसका नाम यहां के आराध्य देव कार्तिक स्वामी के नाम कार्तिकेय रखा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की किसी को खबर नहीं थी।

अचानक सुबह पौने नौ बजे सीएम का काफिला मनाली सर्किट हाउस से निकला और सीधे सिमसा जाकर रुका। लोगों को लगा कि काफिला शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के घर जा रहा है। लेकिन काफिला सीधा कंगना रनौत के घर पहुंच गया।

कंगना दो दिन पहले पहुंची हैं सिमसा

कंगना के घर के आसपास रहने वाले लोग सुबह सुबह सीएम के काफिले को सिमसा में देख हैरान हाे गए। मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने आधा घंटा कंगना से शिष्टाचार भेंट की। हालांकि शिक्षा मंत्री तो पड़ोसी होने के नाते कंगना से मिलते रहते हैं। लेकिन सीएम जयराम ठाकुर पहली बार कंगना से मिलने सिमसा पहुंचे। कंगना के पड़ोसियों ने बताया कि कंगना दो दिन पहले मनाली पहुंची हैं। वह जब से आई हैं तब से आशियाने से बाहर नहीं निकली।

राजनीतिक चर्चाएं तेज

कंगना रनौत का भारतीय जनता पार्टी की ओर झुकाव ज्‍यादा है। वह पीएम मोदी से भी काफी प्रभावित हैं व कई बार उनके कार्यों की तारीफ कर चुकी है। अब चुनाबी बेला में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर की अचानक बालीवुड अभिनेत्री से मुलाकात कई तरह के क्‍यास लगा रही है। चर्चा यह भी तेज हो गई है कि क्‍या कंगना चुनाव लड़ने जा रही हैं। हालांकि इसे शिष्‍टाचार भेंट बताया जा रहा है।

नवंबर में होने हैं 68 सीटों पर चुनाव

हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह के दूसरे या तीसरे सप्‍ताह में चुनाव हो सकते हैं। चुनाव आयोग सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव करवाने की तैयारी में है। बीते दिनों हिमाचल दौरे के दौरान उन्‍होंने यह स्‍पष्‍ट भी किया है। इसके बाद से हिमाचल में चुनावी हलचल तेज हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...