जमा दो के विद्यार्थियों तक पहुंचेगी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी: डीसी

--Advertisement--

Image

ट्रेनिंग प्रोग्राम पर आधारित पंपलेंट किया लांच, सभी स्कूलों में होगा वितरित। 

धर्मशाला, 10 अक्तूबर – राजीव जसवाल

कांगड़ा जिला के सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में जमा दो के विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर निर्माण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सोमवार को सीनियर सेंकेंडरी स्कूल खन्यारा में प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर आधारित पंपलेंट की लांचिंग करने के उपरांत बच्चों को संबोधित करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि पंपलेंट में विद्यार्थियों को कौशल दक्षता के साथ साथ बेहतर कैरियर चुनने की जानकारी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह पंपलेंट सभी स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा तथा दस जमा दो के बच्चों को वितरित किया जाएगा ताकि विद्यार्थी अपनी अभिरूचि के अनुसार प्रशिक्षण ले सकें और अपना बेहतर कैरियर निर्माण कर सकें।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास निगम, रोजगार कल्याण, पीएनबी के आरसेटी, कृषि, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से आरंभ किए गए ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी पंपलेंट में शामिल की गई है इसके साथ ही ग्रामीण विकास विभाग, उद्योग विभाग, पर्यटन इत्यादि विभागों की योजनाओं की जानकारी भी दी गई है ताकि जमा दो के विद्यार्थी कार्यक्रमों एवं योजनाओं का समुचित लाभ उठा सकें।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला की सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों में कौशल विकास निगम के माध्यम से ट्रेनिंग प्रोग्राम आरंभ करवाए गए हैं इसके अतिरिक्त महाविद्यालयों में भी प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कौशल विकास निगम के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं की सूची तैयार करके आनलाइन पोर्टल अपना कांगड़ा भी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इन युवाओं को बेहतर सेवाओं का अवसर मिल सके।

इससे पहले जिला समन्वयक आंचल शर्मा ने कौशल विकास निगम के माध्यम से कांगड़ा जिला में आरंभ किए गए विभिन्न ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों के लिए आरंभ किए गए जागरूकता अभियान की भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपनिदेशक शिक्षा रेखा कपूर, प्रिंसिपल प्रदीप शर्मा, रोजगार अधिकारी शम्मी शर्मा, स्नेहा राणा, दिव्य कांत शर्मा, गर्वित शर्मा उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी परिसर में वृक्षों की आवश्यक छंटाई एवं लकड़ी की नीलामी संपन्न

हिमखबर डेस्क राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी परिसर में महाविद्यालय की संपत्ति...

रोटेरियन कर्नैल चौहान ने संभाली रोटरी क्लब शाहपुर की कमान

शाहपुर - नितिश पठानियां रोटरी क्लब शाहपुर की रोटरी वर्ष...

किन्नौर में 4 जगह फटे बादल, चोलिंग-रिब्बा और लिप्पा-रिस्पा में बाढ़ से चारों तरफ भयंकर तबाही

हिमखबर डेस्क किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के...

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...