रोटेरियन करनैल चौहान ने संभाली रोटरी क्लब शाहपुर की कमान

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

रोटरी क्लब शाहपुर की रोटरी वर्ष 2026–27 की प्रथम बैठक पीजी ड्रोणाचार्य कॉलेज, रैत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ, जिसके उपरांत निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन सत्येन्द्र गौतम ने विधिवत रूप से नवगठित टीम को कार्यभार सौंपा।

अपने संबोधन में रोटेरियन सत्येन्द्र गौतम ने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब द्वारा किए गए विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान ने निवर्तमान अध्यक्ष एवं उनकी टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी टीम भी सेवा, समर्पण और पारदर्शिता की भावना के साथ क्लब की सभी परियोजनाओं को नई गति प्रदान करेगी तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 जुलाई 2026 को गोपाल होटल, चम्बी में रोटरी असेंबली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी रोटेरियन अपने परिवार सहित भाग लेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी रोटेरियन राजेश राणा, नरेश लगवाल एवं मुकेश शर्मा को सौंपी गई।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि रोटरी क्लब शाहपुर फाउंडेशन सोसायटी का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है तथा शीघ्र ही इसका बैंक खाता खोला जाएगा। साथ ही क्लब की बहुप्रतीक्षित एम्बुलेंस के 6 जुलाई तक महिंद्रा एजेंसी, नगरोटा बगवां पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई। एम्बुलेंस के संचालन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया।

ये रहे उपस्तिथ

बैठक में रोटेरियन गंधर्व पठानिया, बी.एस. पठानिया, सत्येन्द्र गौतम, कर्नैल चौहान, प्रदीप बलौरिया, तिलक रैना, अश्विनी धीमान, नरेश लगवाल, डॉ. बृजेन्द्र शील शर्मा, डॉ. श्रीकांत लगवाल, विजय पठानिया, रजत बलौरिया, अनूप बलौरिया, भूपिन्द्र परमार एवं राजेश राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...

₹12 हजार वेतन…₹5 हजार रिकवरी! टिकट चेकिंग के दौरान HRTC परिचालक का छलका दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के एक परिचालक...