आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश ने जनजीवन को भी प्रभावित किया है। मानसून के चलते अब तक तीन दिनों में 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 12 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।

भूस्खलन और तेज बारिश के कारण प्रदेश में शुक्रवार सुबह तक 60 सडक़ों सहित एनएच-5 भी बंद है, जबकि गुरुवार देर शाम रात तक 49 सडक़ें बंद थी, वहीं देर रात हुई वर्षा के कारण 48 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा 27 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे हालात और बिगडऩे की आशंका है। मानसून की बारिश के चलते प्रदेश भर में अभी तक 69.65 लाख रुपए का नुकसान हो चुका है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार अभी तक 7 कच्चे मकान गिर चुके हैं, जिनमें चंबा में 4, कुल्लू में एक,मंडी में एक वहीं शिमला में एक मकान गिरा है। राज्य में अभी तक दो काऊ शेड भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...