वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े पर FIR, 44 से 54 साल के लोगों को बुजुर्ग दिखाकर उठाया लाभ

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के चिडग़ांव तहसील की ग्राम पंचायत तागनू-जांगलिख में कथित वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला जिला कल्याण अधिकारी शिमला की ओर से भेजी गई ई-मेल शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत थाना चिडग़ांव में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच पंचायत क्षेत्र में कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज और जन्म प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल कर गलत तरीके से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पंचायत के परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ की गई और लाभार्थियों की उम्र बढ़ाकर उन्हें कागजों में पेंशन के लिए पात्र दिखाया गया।

 

मामले में कई संदिग्ध लाभार्थियों के नाम सामने आए हैं। इनमें तांगण गांव और जांगलिख क्षेत्र के लोग बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इनमें कई लोगों की वास्तविक उम्र 44 से 54 वर्ष के बीच है, लेकिन रिकॉर्ड में उन्हें बुजुर्ग दर्शाकर वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करवाई गई। इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं।

आरोप ये भी है कि कुछ लोग वर्ष 2018-19 से ही पेंशन का लाभ ले रहे थे, जबकि कुछ नाम बाद के वर्षों में सूची में जोड़े गए। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड खंगालने शुरू किए। जांच में पंचायत स्तर पर परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है।

मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। अधिकारियों को शक है कि दस्तावेजों में हेराफेरी कर सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए मिलीभगत हुई हो सकती है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी दस्तावेज किस स्तर पर तैयार किए गए और पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

सम्बंधित विभाग की तरफ से अपने स्तर पर जांच के बाद पुलिस में केस दर्ज करवाया गया। पुलिस अब संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर पूरे नेटवर्क की जांच करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...