हिमखबर डेस्क
हिमाचल में किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। एक ओर जहां प्राकृतिक खेती पर सरकार क्रांतिकारी योजनाएं ला रही है, वहीं किसानों-बागबानों के लिए भी उनकी फसलों के अच्छे दाम दे रही है। चूंकि गेहूं का सीजन चला हुआ है, ऐसे में अब किसनों को गेहूं के भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपए की बढ़ोतरी की है।
इस बार गेहूं की फसल का 2585 प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। बीते वर्ष किसानों से 2425 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से किसानों से गेहूं की खरीद की गई थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने गेहूं की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2585 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है।
किसानों को 5.92 करोड़ का भुगतान
हिमाचल प्रदेश में किसानों को गेहूं की फसल का 5.92 करोड़ भुगतान जारी कर दिया गया है। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल की खरीद करने के लिए बनाए गए दस गेहूं खरीद केंद्रों में अब तक 3962.35 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए आठ अप्रैल से गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आठ अप्रैल से 15 जून तक इन केंद्रों में गेहूं की खरीद की जाएगी।
किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए प्रदेश में 10 मंडियां बनाई गई हैं, जिसमें धौलाकुआं, एपीएमसी पांवटा साहिब जिला सिरमौर, एपीएमसी रामपुर जिला ऊना, मारकेट यार्ड टकारला जिला ऊना, मारकेट यार्ड नालागढ़, बद्दी इंडस्ट्री शेड मलपुर जिला सोलन, फतेहपुर अनाज मंडी, मिलवां इंदौरा, रियाली, नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा शामिल हैं। इन मंडियों के माध्यम से किसानों से गेहूं की फसल की खरीद जाएगी।
अब तक 1504 किसानों का पंजीकरण
किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। अभी तक 1504 किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है।
विभाग के पोर्टल पर 1504 किसानों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें से अभी तक 1471 किसानों के पंजीकरण वेरीफाई किए गए हैं। इसके अलावा 1370 किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन जनरेट किए गए हैं। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी।
160 रुपए बढ़ाया समर्थन मूल्य
प्रदेश सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपए की बढ़ोतरी की है। इस बार गेहूं की फसल का 2585 प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। बीते वर्ष किसानों से 2425 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से किसानों से गेहूं की खरीद की गई थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने गेहूं की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2585 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
किसानों को एचपीएपीपीपीडॉटएनआईसीडॉटइन पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद किसानों का गेहूं की फसल बेचेने के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए विभाग का पोर्टल खोल दिया गया है। प्रदेश के किसान खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को गेंहू की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी।
पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान गेहूं खरीद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे। एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण संभव है। गेहूं की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा। विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार नंबर, बैंक खाता, एवं भूमि सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी।

