चिट्टा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि उनके कब्जे से 12.48 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से जिला में नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार 5 मई 2026 को जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विवंता मॉल की पार्किंग में दबिश दी। इस दौरान एक टीयूवी गाड़ी में बैठे तीन युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.07 ग्राम चिट्टा और 29 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंदर बत्ता निवासी सोलन, तेज सिंह निवासी कसौली तथा शुभम ठाकुर निवासी शिमला के रूप में हुई है। तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया। अगले दिन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला।

पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बरामद चिट्टा जीरकपुर से खरीदा गया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य सप्लायर मनदीप को जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरियाणा के कैथल जिले का रहने वाला है। उसके कब्जे से 5.41 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। देवेंदर बत्ता के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं, जबकि तेज सिंह पर हिमाचल और हरियाणा में चिट्टा तस्करी समेत नौ मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। सोलन पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

छतराड़ी मंदिर: हिमाचल की प्राचीन कला और इतिहास की जीवंत धरोहर

हिमखबर डेस्क मंदिर का इतिहासश्री का मंदिर अपनी धुरी पर...

वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े पर FIR, 44 से 54 साल के लोगों को बुजुर्ग दिखाकर उठाया लाभ

हिमखबर डेस्क शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के चिडग़ांव तहसील...