हिमाचल पंचायत चुनावः प्रसिद्ध पहाड़ी गायक की पत्नी भी सियासी दंगल में उतरी, आज भरेंगी नामांकन, कौन है श्वेता चौहान?

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव का बिगुल बजने के बाद अब नामांकन का दौर चल रहा है। शिमला जिले के कोटखाई जुब्बल में जिला परिषद के लिए वार्ड-10 सरस्वती नगर से सूबे के चर्चित पहाड़ी लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी श्वेता चौहान चुनावी दंगल में उतरीं हैं। जानकारी के अनुसार, इस वार्ड से प्रत्याशी श्वेता चौहान शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने जा रही हैं और वह आज 12:30 बजे अपना पर्चा दाखिल करेंगी।

प्रचार के दौरान श्वेता ने कहा कि वह बेशक चर्चित गायक विक्की चौहान पत्नी हैं लेकिन उनकी भी पहचान है। उन्होंने शिमला से संजौली कॉलेज से बीएसई की पढ़ाई की और फिर बाद में उन्होंने बीएड की पढ़ाई की औऱ टेट क्वालिफाई हैं। इसके अलावा, बीएसई माइक्रोबायलॉजी की भी पढ़ाई की है।

वह कहती हैं कि वोटर्स को अपने कैंडिडेट की जानकारी होनी चाहिए। वह एचएसएस का एग्जाम भी दो बार पास किया था। इसके अलावा, यूपीएससी का भी एग्जाम पास किया था। वह कहती हैं कि उनका मकसद यही है कि वह समाज के लिए अब कुछ करना चाहती हैं।

श्वेता ने कहा कि वार्ड के चहुंमुखी विकास का उन्होंने संकल्प लिया है। मुख्य मुद्दों में साफ-सुथरा, विकसित और सुंदर वार्ड बनाना, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को बेहतर करना शामिल है। गौर रहे कि श्वेता चौहान को भाजपा का समर्थन हासिल है।

कौन हैं विक्की चौहान

गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश के लोक गायक विक्की चौहान शिमला की जुब्बल तहसील के छाजपुर गांव के रहने वाले हैं। उनकी पहली पहाड़ी वीडियो एलबम 2001 में आई थी और फिर उसका गाना ‘नीरू चाली घूमदी’ काफी हिट रहा था हालांकि, उनका ‘झुमके झुमके’ पहाड़ी गाना काफी हिट रहा है। इसके अलावा, ‘किंदे चाली बाठणें’ भी सुपरहिट रहा है। विक्की चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज उनकी पत्नी नामांकन दाखिल करने का जा रही है और ऐसे में उन्हें लोगों का आशीर्वाद चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में खास आकर्षण बनी खरगोश की ऊन से बनी शॉल, कीमत ₹1 लाख; मफलर के दाम ने भी चौंकाया

हिमखबर डेस्क सांस्कृतिक राजधानी मंडी के सेरी मंच पर सजे...

इतिहास और अर्थशास्त्र के शिक्षकों की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने...

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...