बड़ा हादसा, खड्ड में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत, परिवार में पसरा मातम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की ग्राम पंचायत देवामानल से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां दो मासूम सगे भाइयों की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, देवामानल गांव के दो सगे भाई, 8 वर्षीय आयन और 9 वर्षीय अभिनव, घर के पास खड्ड के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान तंग रास्ते में छोटे भाई आयन का अचानक पांव फिसल गया और वह सीधे पानी में जा गिरा। उसे डूबता देख बड़ा भाई अभिनव तनिक भी नहीं हिचकिचाया और भाई की जान बचाने के लिए खुद भी खड्ड में उतर गया।

पानी गहरा होने के कारण दोनों भाई खुद को संभाल नहीं पाए और गहरे पानी में डूब गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जब तक बच्चों के पिता वहां पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों के शरीर पानी में तैर रहे थे। इसके बाद दोनों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से नौहराधार अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस नौहराधार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तहसीलदार नौहराधार ने मृतक बच्चों के परिजनों को फौरी राहत राशि प्रदान की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...