यूक्रेनी महिलाओं का रेप करने के लिए सैनिकों को वियाग्रा दे रहा रूस, यूएन अधिकारी का दावा

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच एक नया खुलासा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष अधिकारी प्रामिला पैटन ने ऐसा दावा किया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के होश उड़ गए हैं। पैटन का कहना है कि रूस हैवानियत पर उतर आया है।

रूसी सैनिकों को वियाग्रा की सप्लाई की जा रही है, ताकि वे यूक्रेन की महिलाओं का बलात्कार कर सकें। बच्चों का शारीरिक शोषण कर सकें। पैटन का कहना है कि यूक्रेन की महिलाओं को कई दिनों तक बंधक बनाकर उनका बलात्कार किया जा रहा है और यह रूस की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

यूक्रेन की पीडि़त महिलाओं ने खुद रूसी सैनिकों के पास वियाग्रा होने की पुष्टि की है। अब तक 100 से ज्यादा बलात्कार और शारीरिक शोषण के मामले सामने आ चुके हैं। उधर, कई धमाकों से कीव शहर दहल उठा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि हमले कामिकेज ड्रोन से किए गए हैं।

पिछले सप्ताह भी कीव व यूक्रेन के अन्य शहरों में रूसी मिसाइलों से हमला किया गया था। इसमें अनेक लोग मारे गए थे। कीव में ताजा धमाके बीती रात किए गए। हालांकि, बीते दिनों पुतिन ने कहा था यूके्रेन पर बड़े हमलों की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे यूक्रेन को नष्ट नहीं करना चाहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...