रात के अंधरे मेें लावारिस पशुओं को गाड़ी मेें आए थे छोडऩे; जब पता चला, तो ग्रामीणों ने किया ऐसा

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

करसोग से लगभग 40 किलोमीटर दूर फिरनू क्षेत्र में गत रात्रि किसी दूसरे क्षेत्र से पहुंचाया लावारिस पशुओं सहित पिकअप वाहन को स्थानीय ग्रामीण लोगों द्वारा दबोचा गया है।

स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि गत रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे एक महिंद्रा पिकअप वाहन, जो कि लावारिस पशुओं से लदा हुआ था, किसी बाहरी क्षेत्र से फिरनू गांव पहुंचा कर रात के अंधेरे में छोड़ा जा रहा था।

इसी दौरान मौके पर ग्रामीण लोगों ने वाहन को पकड़ लिया, जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन के साथ जो भी लोग थे, वे फरार होने में कामयाब हो गए। वाहन में चार गाय व बैल बरामद किए गए हैं।

डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस थाना करसोग ने मौके पर जाकर लावारिस पशुओं से लदे हुए वाहन को जब्त कर लिया गया है, आरोपियों को जल्द पकड़ दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...