मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भरा नामांकन, बोले…मेरे दिल में बसा है सराज

--Advertisement--

Image

मंडी, 19 अक्तूबर – डॉली चौहान

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भरा। सीएम जयराम ठाकुर ने थुनाग में एसडीएम के समक्ष अपना नामांकन पत्र दर्ज करवाया।

इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कुथाह में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद सीधे नामांकन पत्र भरने हेतु थुनाग पहुंचे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों का सारा जिम्मा एक सराजी के ऊपर है और सराजी उस काम को सफल करके दिखाएंगे। सीएम ने कहा कि सराज उनके दिल में बसा हुआ है और इसको शिखर पर ले जाने के लिए उन्होंने भरसक प्रयास किया है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में 62 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं शेष विधानसभा सीटों पर भी भाजपा जल्द ही अपने योद्धाओं के नाम घोषित कर सकती है। उधर कांग्रेस ने अभी फिलहाल 46 सीटों पर ही उम्मीदवार घोषित किए है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...