यात्रियों को लेकर पहली बार हिमाचल पहुंची “वंदे भारत ट्रेन”, 4 घंटे 54 मिनट का सफर

--Advertisement--

Image

ऊना, 19 अक्तूबर – अमित शर्मा 

नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के लिए शुरू की गई पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत  ट्रेन  बुधवार सुबह पहली बार यात्रियों को लेकर हिमाचल के ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

बुधवार को पहली बार यात्रियों को लेकर आ रही वंदे भारत ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 10 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जबकि उसके बाद ही यह गाड़ी अब बुधवार से नियमित रूप में शुरू कर दी गई है। सप्ताह में 6 दिन चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को बंद रहेगी।

सुबह 5:50 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई वंदे भारत सुबह करीब 10:44 पर ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। वंदे भारत से सफर करते हुए हिमाचल पहुंच रहे यात्रियों ने अपने अनुभव भी सांझा किया और उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग भी सरकार के उठाई।

इनॉग्रल रन के बाद पहली बार चली वंदे भारत ट्रेन के स्टेशन में भी बदलाव किया गया है। वंदे भारत के पहले जारी किए गए शेड्यूल में नई दिल्ली के बाद अंबाला चंडीगढ़ और नंगल स्टेशन पर गाड़ी के ठहराव की व्यवस्था की गई थी। लेकिन बुधवार को नए शेड्यूल के साथ रवाना हुई वंदे भारत के ठहराव में बदलाव करते हुए नंगल की जगह इसे आनंदपुर साहिब किया गया था।

वंदे भारत से हिमाचल पहुंचे यात्रियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को सेमी हाई स्पीड ट्रेन से जोड़े जाने का अनूठा अनुभव मिला है। उन्होंने कहा कि बेहद कम समय में नई दिल्ली से हिमाचल पहुंचने का यह पहला तजुर्बा बेहतरीन रहा है।

ट्रेन के जरिए ऊना पहुंच रहे पर्यटकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अब हिमाचल पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और आसान हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...