ज्वाली: चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने विकासकार्यों में अड़ंगा डालना बन्द नहीं किया तो ईंट का जबाब पत्थर से दिया जाएगा

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगु

नगर पंचायत जवाली में भाजपा समर्थित पार्षदों के वार्डों में विकासकार्यों में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन द्वारा रोड़ा अटकाने के चलते भाजपा समर्थित पार्षदों ने चेयरमैन,वाइस चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर पंचायत के वार्ड नं.-3, वार्ड नं.-6, वार्ड नं.-5 के पार्षदों सहित मनोनीत पार्षदों ने इस पर कड़ा एतराज जताया है।

शनिवार को वार्ड नं.3 में पुलिस थाना जवाली के रास्ते में टाइल डालने का कार्य चला हुआ था कि एकदम इसको रोक दिया गया जिस कारण वार्ड नं 3 की पार्षद सुषमा परमार सहित गांववासी एकजुट हो गए। पार्षद सुषमा परमार के साथ पार्षद मीनू बाला, पार्षद तिलक रपोत्रा, पूर्व पार्षद रवि कुमार, मनोनीत पार्षद सतीश गोल्डी, मनोनीत पार्षद अंकुर भड़वाल, मनोनीत पार्षद गुरदीप सिंह, पूर्व मनोनीत पार्षद गोरख महाजन, पूर्व मनोनीत पार्षद गगन परमार भी मौका पर पहुंचे तथा नगर पंचायत के जेई को मौका पर बुलाया तथा कार्य को रुकवाने का कारण पूछा।

नगर पंचायत जवाली के जेई ने कहा कि चेयरमैन व वाइस चेयरमैन कार्य को करने नहीं दे रहे हैं उनके दबाब के कारण ही कार्य को रोका गया है। तभी मौका पर नगर पंचायत जवाली के चेयरमैन राजिंदर राजू व वाइस चेयरमैन एवी पठानिया को भी बुलाया गया जिस पर वे मौका पर पहुंचे तथा मौका पर भाजपा समर्थित पार्षदों सहित मनोनीत पार्षदों व चेयरमैन-वाइस चेयरमैन के बीच काफी गहमा-गहमी हुई।

चेयरमैन-वाइस चेयरमैन के सामने जेई से कार्य को रुकवाने बारे पूछा गया तो जेई ने कहा कि चेयरमैन व वाइस चेयरमैन कार्य को रुकवाने का दबाब डालते हैं। भाजपा समर्थित पार्षदों ने कहा कि हम जेई के साथ हैं तथा उनको आंच भी नहीं आने देंगे। हालांकि चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने इस आरोप को झूठा बताया और कार्य को टेंडर लगाकर पूरा करने का आश्वासन दिया। भाजपा समर्थित पार्षदों ने कहा कि अगर चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने विकासकार्यों में अड़ंगा डालना बन्द नहीं किया तो ईंट का जबाब पत्थर से दिया जाएगा।

क्या कहते हैं चेयरमैन व वाइस चेयरमैन:
इस बारे में नगर पंचायत चेयरमैन राजिंदर राजू व वाइस चेयरमैन एवी पठानिया ने कहा कि हमारे लिए सारे वार्ड एक जैसे हैं तथा हमने किसी खाद्य को नहीं रुकवाया है। उन्होंने कहा कि जेई का आरोप झूठा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...