पंचायती राज में 878 नौकरियां, 241 की जगह रखेंगे 630 पंचायत सचिव

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

जयराम सरकार ने हाल ही में शिक्षा विभाग में 4000 पद भरने की मंजूरी दी है। जहां एक ओर इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, वहीं पंचायती राज विभाग में भी नई भर्तियों का सिलसिला शुरू हो रहा है। कुल 878 पद पंचायतों में भरे जाने की तैयारी है। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में पंचायत सचिव के 241 पदों को भरने की प्रक्रिया पहले से चल रही है।

यद्द काम विभाग ने पहले ही एचपीयू को दे रखा है। यहां कोरोना के चलते यह प्रक्रिया लेट हो गई है। ये पद जिला परिषद कैडर में भरे जाएंगे। वर्तमान सरकार ने ही करीब 412 नई पंचायतों का गठन भी चुनाव से पहले किया गया था। पंचायत सचिवों के पद खाली होने के कारण अब 241 की जगह कुल 630 पद पंचायत सचिवों के भरे जा रहे हैं।

यानी 389 पद इसमें और जोड़े जाएंगे और इनकी नियुक्ति उसी मेरिट से हो जाएगी, जो एचपीयू 241 पदों के लिए परीक्षा के बाद निकालेगा। यह जानकारी पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दी। उन्होंने बताया कि इन्हीं पदों को बढ़ाया जा रहा है, ताकि दोबारा से परीक्षा न लेनी पड़े। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि इसके अलावा ग्राम रोजगार सेवक के 124 पद और तकनीकी सहायकों के भी 124 ही पद भरे जाएंगे।

इन पदों को भरने के लिए मामला वित्त विभाग में भेजा गया है। इसके बाद ये कैबिनेट में आएंगे। तीन पंचायतों पर एक पद इनमें से दिया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि इन भर्तियों को तेज करने के लिए एचपीयू को भी निर्देश दिया गया है कि पंचायत सचिव की भर्ती परीक्षा जल्दी की जाए। इस परीक्षा के लिए 12 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। पहले एचपीयू ने कहा था कि यूजीसी सेंटर फ्री न होने के कारण अगस्त में ये परीक्षा नहीं हो पाई। अब प्रदेश विश्वविद्यालय को कहा गया है कि सितंबर महीने में इस परीक्षा का शेड्यूल जारी करें।

आयुर्वेद फार्मासिस्ट भर्ती शुरू

आयुर्वेद विभाग में लंबे समय से अटकी फार्मासिस्ट की भर्ती भी शुरू हो गई है। एक ओर हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग ने करीब सौ पदों के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम निकाल दिया है, वहीं बैचवाइज भर्ती के लिए भी अब स्क्रूटनी शुरू हो गई है। यूजीसी से एफिलिएटिड सभी विवि के फार्मासिस्ट कोर्स मान्य होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...