टैम्पो से प्रतिबंधित कैप्सूलों की खेप बरामद, UP के तस्कर समेत 2 गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस की विशेष डिटैक्शन टीम ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष डिटैक्शन टीम इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि दो युवक एक छोटे टैम्पो में नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप लेकर पांवटा साहिब में ट्रक यूनियन के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर टैम्पो की तलाशी ली तो कंडक्टर सीट के पास एक पीले रंग की प्लास्टिक की थैली बरामद हुई। जब पुलिस ने इस थैली की जांच की, तो उसमें गहरे भूरे रंग के कैप्सूल की स्ट्रिप्स और गत्ते के डिब्बे मिले। गिनती करने पर कुल 1104 प्रतिबंधित कैप्सूल पाए गए।

पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान रविकांत उर्फ बंटी निवासी गांव टोका नगला, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब और विकास निवासी गांव मरवह, डाकघर सडोली, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह नशीला सामान कहां से लाए थे और इसे पांवटा साहिब या आसपास के किन इलाकों में सप्लाई करने की उनकी योजना थी। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...