20 मीटर चलते ही ‘हांफ’ गई बस! लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बस अड्डा सुजानपुर से रूटीन में प्रतिदिन 3.10 पर सुजानपुर-हमीरपुर वाया जंगलबैरी, कक्कड़, टौणीदेवी रूट पर चलने वाली पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो की बस निर्धारित समय पर गंतव्य रूट पर बस अड्डा सुजानपुर से रवाना तो हुई, लेकिन मात्र 20 मीटर की दूरी पर ही सुजानपुर शहर के मुख्य सड़क मार्ग पर ही हांफ गई।

बस के खराब होने से बस में सफर कर रही सवारियों के अलावा इस रूट की बस स्टॉप पर जगह-जगह खड़ी सवारियों को बस न आने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बस चालक ने बताया कि बस की बैटरी डाऊन होने के कारण सड़क पर खड़ी बस फिर से स्टार्ट नहीं हुई।

बाद में अन्य बस की बैटरी के साथ उसे जोड़ा गया। इसके करीब 2 घंटे बाद बस स्टार्ट हुई लेकिन निर्धारित रूट पर बस के न जाने से जहां यात्रियों को दिक्कतें हुईं तो वहीं बस चालक व परिचालक को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बस अड्डा इंचार्ज राजकुमार के बोल

राजकुमार इंचार्ज बस अड्डा सुजानपुर का कहना है कि 6 निर्धारित रूट पर जाने वाली बस की बैटरी में करंट नहीं था, बैटरी कमजोर होने के कारण बस स्टार्ट नहीं हुई, पथ परिवहन निगम की अन्य बस की बैटरी जोड़ने के बाद बस को स्टार्ट करवाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...