बॉक्सिंग में हिमाचल के जितेंद्र और हरियाणा के शुभम संयुक्त विजेता, देशभर के मुक्केबाजों ने दिखाया दम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

इंडोर स्टेडियम दत्तनगर में द किंग ऑफ द हिमालयन रिंग टाइटल फाइट में देश के प्रोफेशनल बॉक्सरों ने भाग लिया। हिमाचल के जितेंद्र कुमार और हरियाणा के शुभम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर और द हिमालयन किंग प्रमोशन हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले देर रात तक चले।

अलग-अलग भार वर्गों में हिमाचल के मान ने अनुज को, विनाक्षी ने पंजाब की महक प्रीत को, दीपा ने पंजाब की पूनम को हराया।

मणिपुर के जनदीव ने हरियाणा के मोनू कुमार, जम्मू के दीपक कटोच ने हिमाचल के चंद्र मोहन, हरियाणा के दीपक कुमार ने अजय कुमार, हरियाणा के तुषार ने अरुणाचल के दीकसन, हरियाणा के विकास ने मणिपुर के बिकाशा और मिजोरम के वनलाले कावलफिरा ने पंजाब के हरविंद्र सिंह को हराया।

प्रतियोगिता में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग संगठन के अध्यक्ष महेंद्र स्तान, जिला अध्यक्ष अरुण मेहता और प्रमोटर जीता सिंह चौहान भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विक्रमादित्य सिंह ने खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दत्तनगर स्पोर्ट्स हॉस्टल में बने इंडोर स्टेडियम का इस प्रकार उपयोग होना सराहनीय है।

उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे, विशेषकर चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उन्हें नशे से दूर रखने में मददगार साबित होंगे।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, पूर्व शिमला ग्रामीण अध्यक्ष अतुल शर्मा, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता केएल सुमन, पूर्व जिला परिषद सदस्य उज्जवल सेन मेहता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

12 मुकाबले नॉकआउट प्रणाली के तहत खेले गए। इनमें देश भर के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। –तिलक राज शर्मा, अध्यक्ष बुशहर बॉक्सिंग एसोसिएशन 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...