प्रधानमंत्री को ‘आतंकवादी’ कहने पर खड़गे के खिलाफ धर्मशाला थाने में शिकायत, FIR की मांग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “आतंकवादी” कहे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने बुधवार को धर्मशाला पुलिस थाने में खड़गे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में कहा गया है कि 21 अप्रैल 2026 को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खड़गे ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री मोदी के लिए “आतंकवादी” शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती।

एडवोकेट विश्व चक्षु ने अपनी शिकायत में इसे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान और 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान से समाज में वैमनस्य, नफरत और अराजकता फैल सकती है तथा कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है।

विश्व चक्षु ने थाना प्रभारी धर्मशाला से मांग की है कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी प्रधानमंत्री पद की गरिमा पर हमला न कर सके। शिकायत के साथ संबंधित समाचार की प्रति भी संलग्न की गई है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस चुनावी हताशा में अमर्यादित भाषा पर उतर आई है, जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचलः 5 वर्ष की बच्ची के साथ 3 मुस्लिम लड़कों ने किया शारीरिक शोषण

सोलन - रजनीश ठाकुर सोलन के देवघाट में पिछले कल...

शादी नहीं की तो जान दे दूंगी, प्रेमी से विवाह की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

हिमखबर डेस्क उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के फूलपुर कोतवाली...