कांगड़ा में पंजाब के श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीखे मोड़ पर हुआ हादसा, 4 लोग घायल व एक की हालत गंभीर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में ज्वालाजी माता मंदिर जा रहे पंजाब के लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस थाना डाडासीबा के अंतर्गत आरा चौक में वीरवार सुबह यह हादसा हुआ। ज्वालाजी मंदिर में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेनो कार खतरनाक यू-टर्न मोड़ पर अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के तलवाड़ा-दितारपुर क्षेत्र से एक परिवार दो गाड़ियों में सवार होकर ज्वालाजी मंदिर जा रहा था। जैसे ही एक कार आरा चौक के पास गहरी उतराई और तीखे यू-टर्न वाले मोड़ पर पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे पैरापिट से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे में सवार चार यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे में 15 वर्षीय अमन कुमार (निवासी चक कोठी बिल्डर, तहसील मुकेरियां, पंजाब) की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन को मामूली चोट पहुंची है।

गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज टांडा रेफर किया गया है, जबकि मामूली घायलों का सिविल अस्पताल डाडासीबा में उपचार दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना डाडासीबा के एसआई बृजभूषण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। डाडासीबा डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डाडासीबा लोक निर्माण विभाग सहयाक अभियंता नितेश कौंडल के बोल

डाडासीबा लोक निर्माण विभाग के सहयाक अभियंता नितेश कौंडल ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर जल्द ही चेतावनी संकेत (साइन बोर्ड) लगाए जाएंगे और स्पीड ब्रेकर लगाने के प्रयास भी किए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि गहरी उतराई और खतरनाक मोड़ों पर विशेष सावधानी बरतें और धीमी गति से वाहन चलाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...