पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली से नाइजीरियाई तस्कर गिरफ्तार, 229 ग्राम हेरोइन बरामद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने नई दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 229 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को थाना सदर सोलन पुलिस ने तीन व्यक्तियों से 9.93 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में दर्ज एफआईआर के तहत पकड़े गए आरोपियों में दो बिहार और एक नेपाल का निवासी था।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह खेप दिल्ली से सप्लाई की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सप्लाई चेन के ऊपरी स्तर तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर 22 अप्रैल को थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम दिल्ली रवाना की गई।

स्थानीय पुलिस के सहयोग से द्वारका इलाके में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। इसी दौरान 42 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक यूजीन चिनवेउबा को उसके कमरे से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 229 ग्राम हेरोइन और नशे के कारोबार में इस्तेमाल होने वाला तराजू भी बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और विभिन्न राज्यों में नशे की खेप भेजने में संलिप्त था। उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ-साथ विदेशी अधिनियम (फॉरेनर्स एक्ट) की धारा 14 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

सोलन पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से ड्रग तस्करी के एक बड़े सप्लायर को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। साथ ही, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...