हिमाचल के इस जिले में होगी एयर रेड व बमबारी परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल, ब्लैक आउट भी होगा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एयर रेड एवं बमबारी परिदृश्य पर आधारित एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह जानकारी गृहरक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के आदेशक संतोष शर्मा ने दी।

उन्होंने कहा कि यह मॉक ड्रिल 24 अप्रैल को रात 8:30 बजे से ठोडो मैदान सोलन से सटे वार्ड नंबर सात में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान इस वार्ड में नियंत्रित ब्लैक आउट भी किया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान जवाहर पार्क में स्थित अलार्म को भी बजाया जाएगा, ताकि सभी को सतर्क किया जा सके।

पड़ोसी राज्य पंजाब में भी कल यानी 24 अप्रैल को 8 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हो रही है। इसे आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। युद्ध जैसी स्थिति के लिए लोगों को तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि एयर रेड व बमबारी परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन केंद्रीय गृह मंत्रालय व प्रदेश के निदेशक अग्निशमन सेवाएं द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार के भ्रम अथवा घबराहट की स्थिति में न रहें, क्योंकि यह एक पूर्व नियोजित अभ्यास है और इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखना एवं सुदृढ़ बनाना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...