अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

सिराज क्षेत्र की उप तहसील छतरी के बरियोगी में एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कार (HP 35 – 7406) में सवार सभी लोग चपलांदी देवता के मेले से वापिस घर लौट रहे थे। इसी दौरान टाटा नेक्सा बरियोगी के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक और घायलों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया। जहां से 108 के माध्यम से इन्हें जंजैहली अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान आशुतोष पुत्र टेक सिंह निवासी टिपरा के रूप में की गई है। जो पंचायत तकनीकी सहायक बताया जा रहा है। घायलों की पहचान चालक गोविंद राम निवासी आनी, दलीप सिंह पुत्र तुले राम निवासी खिह धार और पपु पुत्र तुले राम निवासी धधौन के रूप में हुई है। चौथे घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल को रवाना हो गई है। नायब तहसीलदार छतरी कांशी राम ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...