कार में बनाया गया ‘निजी पलों’ का वीडियो वायरल, 21 साल का युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

एक कार में बनाया गया ‘निजी पलों’ का वीडियो वायरल होने की घटना सामने आई है। इस बाबत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत से आरोपी युवक को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि वीडियो से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा सके।

हालांकि, युवती ने सीधे तौर पर बलात्कार का आरोप नहीं लगाया है, लेकिन जानकारों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोप आईपीसी की धारा-376 को ही परिभाषित करते हैं, लिहाजा पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 के अलावा आईटी एक्ट की धारा-67 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी बताया जा रहा है कि युवती सहमति से ही युवक के साथ थी, लेकिन ये वीडियो कैसे वायरल हुआ, इसकी जांच की जा रही है। इसी बीच पुलिस ने ये भी अपील की है कि यदि किसी को ये वीडियो मिला है तो इसे आगे फारवर्ड न किया जाए, अन्यथा ये कृत्य भी अपराध की परिभाषा में आ सकता है।

युवक व युवती एक शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ही बालिग हैं, लेकिन उनके कैरियर के मद्देनजर समाचार में शिकायतकर्ता व आरोपी का नाम शेयर नहीं किया जा रहा।

इसी बीच थाना प्रभारी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस कार की भी तलाश की जा रही है, जिसमें वीडियो बनाया गया था। उधर माना ये भी जा रहा है कि पुलिस द्वारा युवक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...