बिलासपुर: कुलवाड़ी में प्रवासी व्यक्ति पर चलाई गोली, आरोपी मौके से फरार

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला के तहत पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मैहरी काथला के गांव कुलवाड़ी में एक प्रवासी व्यक्ति पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली चलाने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया है।

भराड़ी पुलिस व्यक्ति की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश निवासी बिहार कुछ वर्षों से कुलवाड़ी में कर्म चंद के घर में रह रहा है और नजदीकी इलाके में ही दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता है।

मंगलवार देर शाम को जब वह मजदूरी करके अपने कमरे में आकर आराम कर रहा था तो बाहर से किसी ने उसका दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो नकाब पहने व्यक्ति ने बंदूकनुमा हथियार से उसके ऊपर फायर कर दिया।

जो इसके कान के नीचे से होता हुआ गुजर गया, जिससे उसे हल्की चोट आई है। गोली चलाने के बाद उक्त व्यक्ति मौके से भाग गया। वहीं सूचना मिलने पर भराड़ी थाना से टीम मौके पर पहुंची तथा शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए।

ग्राम पंचायत प्रधान मैहरी काथला कांता शर्मा ने बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति कोई प्रवासी ही लग रहा है। भराड़ी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...