मदद : बूढ़ी माँ के लिए मददगार बने बिक्रम ठाकुर, 90 वर्षीय वृद्धा को भेंट की व्हील चेयर

--Advertisement--

Image

परागपुर के रोड़ी- कोड़ी की 90 वर्षीय वृद्धा को बिक्रम ठाकुर ने भेंट की व्हील चेयर, बिक्रम ठाकुर ने कहा कि लोगों की सेवा उन्हें कर्ज लेकर भी करनी पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे

डाडासीबा – आशीष कुमार 

ग्राम पंचायत रोड़ी-कोड़ी के गांव रामनगर वार्ड-5 में एक 90 वर्षीय वृद्धा पत्नी स्व. झंडा राम की पक्षाघात/लकवा के कारण 10 वर्ष से बिस्तर पर हैं और चलने फिरने में असमर्थ थी।

पिछले सप्ताह रोड़ी-कोड़ी पंचायत में जनसंपर्क यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक बिक्रम ठाकुर का ध्यान इस मरीज की और दिलाया गया। मंत्री बिक्रम ठाकुर ने तुरंत एक व्हील चेयर की व्यवस्था इनके लिए करवाई।

यह व्हील चेयर कुलविंद्र पठानिया, ग्राम केंद्र प्रमुख, तरसेम सिंह मिन्हास, बीएलए एवं एक्स उपप्रधान, कार्यकर्ता जसवंत वर्मा और शमशेर सिंह द्वारा बॉबी को समर्पित की गई।

इस उपकार के लिए पूरा परिवार और भाजपा की टीम ने कैबिनेट मंत्री बिक्रम ठाकुर का आभार प्रकट किया है। वृद्ध महिला ने कहा कि बिक्रम ठाकुर ने उनके बेटे का धर्म निभाया है।

कर्ज लेकर भी करूंगा जनता की सेवा: बिक्रम ठाकुर

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जिनका कोई नहीं उनका मैं हूं। उन्होंने कहा कि समाज मे उस अंतिम व्यक्ति के साथ वह हमेशा खड़े रहेंगे, जो असहाय हो या उनका कोई नहीं हो। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि लोगों की सेवा उन्हें कर्ज लेकर भी करनी पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...