प्रतियोगिताओं में भाग लेकर नगरोटा सूरियां में छात्र छात्राओं ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां में छात्र छात्राओं ने नारा लेखन,पेंटिंग,प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया।

महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने बच्चों को आजाद भारत देश की आन वान शान के प्रतीक भारतीय तिरंगा को सम्मान देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आजादी के लिए चले लम्बे संघर्ष में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया और आखिरकार अंग्रेजी हुकूमत को भारत छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। और 15 अगस्त 1947 को पहली बार भारत ने अपने देश का झंडा फहराया। आज देशभर में 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधालय से लेकर बाजार होते हुए अस्पताल चौंक छात्राओं ने स्टाफ सहित तिरंगा यात्रा निकाल कर भारत माता की जय, बंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद आदि उद्घोष के साथ आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...