16 अगस्त से चलेगा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान : एसडीएम

--Advertisement--

Image

पहली अक्तूबर को 18 साल की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं के बनेंगे वोट।

नूरपुर 12 अगस्त – देवांश राजपूत

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान 16 अगस्त से 11 सितंबर तक किया जाएगा। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम)अनिल भारद्वाज ने आज शुक्रवार को स्थानीय नगर परिषद हाल में बीएलओ के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों, निर्वाचन कार्यालय में 16 अगस्त से 11 सितंबर तक नि: शुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगा। इसके लिए दावे व आक्षेप प्राप्त करने के लिए 27 तथा 28 अगस्त, तीन तथा चार सितंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा।

दावे तथा आक्षेपों का निपटारा 26 सितंबर तक किया जाएगा। इसके पश्चात दस अक्तूबर को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहली अक्तूबर को आधार तिथि मानते हए इस दिन 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज होंगे। उन्होंने सभी पात्र लोगों से अपने-अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने का आह्वान किया है।

इससे पहले, निर्वाचन कानूनगो संजय शर्मा ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान के बारे में बीएलओ को विस्तार से जानकारी प्रदान की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...