NH 707 पर खाई में लुढ़की कार, 26 साल के युवक की मौत

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब, 08 अगस्त – नरेश कुमार राधे

नेशनल हाईवे-707 पर कच्ची ढांग के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में 26 साल के एक युवक की जान चली गई है। युवक पांवटा साहिब से सतौन की ओर जा रहा था कि इस दौरान कच्ची ढांग के समीप पास देते हुए कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा पेश आया उस समय दुर्घटनाग्रस्त कार के पीछे एक निजी बस आ भी रही थी। बस में मौजूद लोगों ने जैसे ही कार को खाई में गिरते देखा तुरंत ही मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया।

लोगों ने घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

उधर,  पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...