चीन में एशियाई जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक बने बिलासपुर के मनोज ठाकुर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के लिए गर्व की बात है कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में कार्यरत हैंडबॉल कोच मनोज ठाकुर को चीन में आयोजित होने वाली 19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय पुरुष जूनियर हैंडबॉल टीम का मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।

उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के खेल जगत में खुशी और उत्साह का माहौल है। चैंपियनशिप की तैयारियों के तहत भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 4 से 13 जुलाई तक झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मनोज ठाकुर खिलाड़ियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे और टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करेंगे। वर्तमान में मनोज ठाकुर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, बिलासपुर में हैंडबॉल कोच के साथ-साथ राज्य खेल छात्रावास के प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अपने खेल करियर और कोचिंग यात्रा के दौरान उन्होंने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वे अब तक 15 बार हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल टीम के मुख्य कोच के रूप में विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।

इसके अलावा कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कोच और रेफरी की भूमिका भी निभा चुके हैं। इससे पूर्व वे उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित चौथी सेंट्रल एशियन ओपन हैंडबॉल चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं।

बिलासपुर जिले की नम्होल क्षेत्र की सिकरोहा पंचायत के साईं गांव निवासी मनोज ठाकुर के पिता नत्थू राम ठाकुर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) से अड्डा प्रभारी के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता राजो ठाकुर गृहिणी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दयानंद मॉडल स्कूल, बिलासपुर में हुई।

इसके बाद उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) बिलासपुर से जमा दो तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर से स्नातक किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी और शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के साथ ही राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस), पटियाला से विशेष कोचिंग प्रशिक्षण भी हासिल किया।

वर्ष 2015 में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में हैंडबॉल कोच के रूप में कुल्लू से अपने सरकारी करियर की शुरुआत करने वाले मनोज ठाकुर वर्ष 2018 से बिलासपुर में सेवाएं दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षित कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।

उनकी पत्नी रूचिका ठाकुर भी राष्ट्रीय स्तर की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी हैं। मनोज ठाकुर का मानना है कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उनकी यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फल-फूल-पत्ते-कांटे-तना-जड़ें सब फायदेमंद, लाहुल-स्पीति का छरमा घातक रोगों का दुश्मन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति...

सांप काटने पर अब नहीं जाएगी जान! 108 एंबुलैंस में मिलेगी एंटी-स्नेक वेनम सुविधा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अब सांप के काटने पर...

हिमाचल की बेटी ने भरी सफलता की उड़ान, अपेक्षा वायुसेना में बनी नर्सिंग ऑफिसर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की बेटियां अपने हुनर और कड़ी...