मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते सांबल गांव में सड़क पार कर रहे एक ग्रामीण को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे वाली जगह पर मोड़ होने के बावजूद वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

जानकारी के अनुसार सांबल गांव निवासी 58 वर्षीय जीवन लाल पुत्र कौल सिंह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए एक टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले मंडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

बीडीसी सदस्य सौरव गुलेरिया के बोल

स्योग जागर के बीडीसी सदस्य सौरव गुलेरिया का कहना है कि दुर्घटनास्थल पर होटल के पास काफ़ी गाड़ियां खड़ी रहती है जो हादसे का कारण बनती हैं जबकि मोड़ होने के कारण वाहनों की गति नियंत्रित रहनी चाहिए, लेकिन कई चालक यहां भी तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और एनएचएआई से इस स्थान पर प्रभावी सुरक्षा उपाय करने और ओवरस्पीड पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है।

एसपी मंडी विनोद कुमार के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...